रविवार, 6 जनवरी 2013

अवंतीपुर बड़ोदिया को तहसील बनाया जायेगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान मिले क्षेत्रीय किसानों से
Bhopal, 05 January, 2013, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि क्षेत्र का पुर्नगठन कर शाजापुर जिले में अवंतीपुर बड़ोदिया और पोलायकलां दोनों को अपवाद स्वरूप तहसील बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में अवंतीपुर बड़ोदिया से आये किसानों को संबोधित कर रहे थे। ये किसान डेढ़ सौ किलोमीटर की पदयात्रा कर आये थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं रखी जायेगी। खेती को फायदा का धंधा बनाने, औद्योगिकीकरण और युवाओं के रोजगार के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जनता की सेवा ही भगवान की सेवा है।
इस मौके पर तहसील बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शांतिलाल उपाध्याय और अशोक कविश्वर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें