रविवार, 6 जनवरी 2013

भारत-पर्व 26 जनवरी को

 
‘अपना मध्यप्रदेश’ एवं देश भक्ति पर केन्द्रित होंगे कार्यक्रम
Bhopal, 05 January, 2013, लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत-पर्व का आयोजन इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की शाम जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। भारत-पर्व में इस वर्ष ‘अपना मध्यप्रदेश’ एवं देशभक्ति पर केन्द्रित कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कला, संगीत, नृत्य, नाटक, कविता और चित्र प्रदर्शनियों के कार्यक्रम भी भारत-पर्व में शामिल होंगे।
भारत-पर्व पर मध्यपदेश की विकास यात्रा पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगायी जाएगी। यह प्रदर्शनी संबंधित जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा लगवायी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें