बुधवार, 30 जनवरी 2013

पाँच शासकीय कर्मचारियों को उपचार के लिए 84.24 लाख रुपये की स्वीकृति


भोपाल 29 जनवरी 2013। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में पाँच शासकीय कर्मचारियों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए 84 लाख 24 हजार 646 रुपये की सहायता स्वीकृत की गई।
अरविंद शर्मा, प्रधान आरक्षक, जीरापुर जिला राजगढ़ को स्वयं के लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 22 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। उनका इलाज अपोलो अस्पताल नई दिल्ली में होगा।
कपिल सनोडिय़ा, वन रक्षक सिवनी के पुत्र ध्रुव सनोडिय़ा के बोन मेरो ट्रांसप्लांट (केंसर रोग) के उपचार के लिए 12 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। उनका इलाज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वैल्लोर, तमिलनाडु में होगा।
इनाम हुसैन उस्मानी, सहायक ग्रेड-2, कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायालय रीवा के बोन मेरो ट्रांसप्लांट (केंसर रोग) के जसलोक अस्पताल, मुंबई में इलाज के लिए अग्रिम रूप से 10 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।
मंत्रि-परिषद् ने अनिल कुमार खरहे, उप संचालक, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, भोपाल को उनकी पुत्री कुमारी अनामिका के ब्लड केंसर के अपोलो अस्पताल दिल्ली में इलाज के लिए 21 लाख 61 हजार 223 रुपये की प्रतिपूर्ति की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की।
एस.के. स्वामी, उप अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, भोपाल को स्वयं के लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 18 लाख 63 हजार 423 रुपये के देयक भुगतान की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें