शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

तीन सौ किमी के लिये मात्र 3 करोड़

 
भोपाल 21 दिसंबर 2012। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रियों से अनौपचारिक चर्चा में बताया कि उन्होंने प्रदेश के बदहाल राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत के लिए राशि मांगने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री सीपी जोशी से मुलाकात की। जोशी ने कहा कि 300 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भरने 3 करोड़ ही मिल पाएंगे।
बैठक में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर उन्हें बधाई दी क्योंकि अब कैबिनेट बैठक नव वर्ष में ही होगी। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को क्रसमस एवं नए साल की शुभकामनाएं भी दीं। श्री मिश्रा ने यह भी बताया कि केन्द्र सरकार ने कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर मप्र को दो करोड़ रुपयों का पुरस्कार देने का निर्णय लिया है जिसे लेने के लिये मप्र के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री दोनों दिल्ली जायेंगे।

  -  डॉ. नवीन जोशी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें