सोमवार, 12 नवंबर 2012

उत्सव हमारे देश का लोकधर्म


 उत्सव हमारे देश का लोकधर्म
राज्यपाल द्वारा दीपावली की शुभकामनाएँ
भोपाल 12 नवंबर 2012। राज्यपाल राम नरेश यादव ने प्रदेश-जन को आलोक-पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ और सभी को आत्मीय बधाई दी है।
राज्यपाल श्री यादव ने कहा है कि उत्सव हमारे देश का लोकधर्म है। उन्होंने कहा है कि दीपावली सिर्फ घर के अंदर-बाहर रोशनी करने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर के अंधकार को दूर करने, अपनी सोई हुई चेतना जागृत करने का भी पर्व है। श्री यादव ने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर शक्ति का एक विशाल पुंज है। बस जरूरत उसे जगाने की है।
श्री यादव ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे दीपावली पर दीपक ज्यादा से ज्यादा जलायें लेकिन आतिशबाजी कम से कम चलायें। इससे पर्यावरण संरक्षित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें