गुरुवार, 29 नवंबर 2012

7 साल प्रदेश में भ्रष्टाचार के भेंट चढ़े : मानक अग्रवाल


 7 साल प्रदेश में भ्रष्टाचार के भेंट चढ़े : मानक अग्रवाल

भोपाल 29 नवम्बर 2012। भारतीय जनता पार्टी के अभी तक का 9 वर्षीय एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गुरुवार को पूरे हो रहे 7 वर्ष का कार्यकाल प्रदेश में बढ़ते कुपोषण, भ्रष्टाचार अपराध, गैंगरेप एवं किसानों द्वारा आत्महत्याएं के भेंट चढ़ गए हैं यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल ने कही।
गुरुवार को भोपाल युवा कांग्रेस द्वारा नए शहर में टी.टी.नगर क्षेत्र के न्यू मार्केट में स्थापित हनुमान मंदिर के समक्ष युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 7 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर भाजपा द्वारा जश्न मनाने के विरोध में सद्बृद्वि यज्ञ किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अभी तक का पूरा कार्यकाल प्रदेष में जर्जर सड़के, बिजली, महिला उत्पीडऩ, और आम आदमी की कमजोर आर्थिक स्थिति को ही बयॉ कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जहॉ मंत्रियों, चपरासी से लेकर बाबू और अधिकारी सभी करोडों पति बन गए है, और उनके निवास अरबों की संपत्ति उगल रहे हैं।
इस अवसर पर भोपाल लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति बद से बद्तर हो गई है। प्रदेश के किसानों को नकली बीज, खाद और कीटनाशक दवाईयॉ वितरित की जा रही हैं जिससे उनकी उपज प्रभावित हो रही हैं। शुक्ला ने आगे यह भी कहा कि प्रदेश के मंत्रियों के पास भ्रष्टाचार के माध्यम से कमाई गई अकूत संपत्ति जमा है, जो यदाकदा मारे गए छापों के दौरान निकल रही है।
लोकसभा अध्यक्ष ने सरकार को सद्बुद्वि देने हेतु यज्ञ का आयोजन किया जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि भाजपाई और सरकार किस बात का जश्न मना रहे हैं जबकि प्रदेश का विकास रसातल की ओर चला जा रहा हैं आज प्रदेश में न तो सड़कें बन रही हैं, यहां तक कि पूर्व से बनी सड़कों का रख-रखाव भी सरकार नहीं करवा पा रही हैं। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सालयों का आलम यह है कि आज महिलाएं चिकित्सालय तक नहीं पहुॅच पाती हैं रास्ते में ही डिलेवरी हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अपर्याप्तता से प्रदेष अंधकार की गिरत में हैं। सद्बुद्वि के माध्यम से शुक्ला ने भाजपा शासन काल के बाकी बचे एक वर्ष में सु-राज स्थापित करने की अपील की।
सद्बृ़िद्व यज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित भोपाल लोकसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना ने कहा कि आज प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में आ गया है। आज प्रदेश का विकास ठप्प हो गया है। राजधानी की पानी टंकियों की स्थिति यह है कि वे जानलेवा साबित हो रही हैं। आज प्रदेश में जश्न मनाने जैसी कोई बात नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें