
मुंबई। सादगी और बला की खूबसूरत विद्या बालन आजकल परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर ये सब क्या हो रहा है और क्यों उनके साथ किया जा रहा है ये सब? वे आगबबूला हैं और उनका कहना है कि वो अब कोर्ट जाएंगी।
दरअसल मैक्सिम पत्रिका के कवर पेज को लेकर विद्या बालन खासी चर्चा में हैं। वो कवर पेज पर छाई हुई हैं लेकिन परेशानी ये है कि विद्या का जो हॉट फोटो नजर आ रहा है, विद्या के मुताबिक ये फोटो उनका नहीं है। विद्या ने कहा कि "ये फोटो मेरा नहीं है। जब मैंने सुना कि एक मैग्जीन में बिकिनी में मेरा फोटो छपा है, तो मुझे लगा कि किसी को कोई गलतफहमी हुई होगी क्योंकि मैंने तो ऐसा कोई शूट किया ही नहीं है पर जब मैंने खुद ये फोटो देखा, तो मुझे भी झटका लगा। मैं अब इसके खिलाफ कोर्ट जाऊंगी।
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी अभिनेत्री ने इस तरह की बात कही हो। कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा का हॉट फोटो भी इसी मैग्जीन के कवर पेज पर छपा था। तब सोनाक्षी ने भी यही कहा था कि ये मेरा फोटो नहीं है। सिर्फ सोनाक्षी ही नहीं बल्कि साल 2009 में सेलीना जेटली ने भी दो वेबसाइट्स के खिलाफ इसी मामले के चलते केस दर्ज कराया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें