शुक्रवार, 4 मार्च 2011

राष्ट्रमंडल खेल गुलामी का प्रतीक : शिवराज

भोपाल, 3 मार्च 2011। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रमंडल खेलों को गुलामी का प्रतीक करार देते हुए उन्हें बंद करने की मांग की है।
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में हिस्सा लेते हुए चौहान ने विधानसभा में गुरुवार को कहा कि कभी 39 देश इंग्लैंड के गुलाम हुआ करते थे और उसके साम्राज्य में सूर्य के कभी भी अस्त न होने की बात कही जाती थी लेकिन आज ऐसा नहीं है, क्योंकि राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले देश आजाद हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कारण अब राष्ट्रमंडल खेलों की उपयोगिता नहीं बची है। चौहान ने आगे कहा कि बीते वर्ष अक्टूबर में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की मशाल का भी उन्होंने स्वागत नहीं किया था क्योंकि वह उसे गुलामी का प्रतीक मानते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें