गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

मंदसौर भाजपा जिलाध्यक्ष सेक्स स्कैंडल में फंसा


मंदसौर भाजपा जिलाध्यक्ष सेक्स स्कैंडल में फंसा
भोपाल 11 फरवरी 2011। भाजपा के मंदसौर जिलाध्यक्ष कारूलाल सोनी का सेक्स स्कैंडल उजागर हुआ है। 60 साल से अधिक उम्र के सोनी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। कैमरे में कैद इसकी अश्लील क्लिपिंग गुरुवार को मीडिया में जारी की गई। पत्रिका के पास ये क्लिपिंग हैं, कुछ इतनी अश्लील हैं कि प्रकाशित नहीं की जा सकती। विधानसभा उपचुनाव से ऐन पहले हुई इस घटना से प्रदेश भाजपा में हड़कंप है। सोनी शुरू से ही विवादों में रहे। पहले भी उन पर इसी तरह के आरोप लगते रहे हैं। विहिप में जिला संयोजक से लेकर प्रदेश स्तरीय पदों पर रहने वाले सोनी कुछ वर्र्षों पहले ही भाजपा में आए हैं। पहले वे जिला कोषाध्यक्ष बने। इसके बाद भाजपा ने नई टीम में सोनी को मंदसौर भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है, तब से गाहे-बगाहे उनकी शिकायत पार्टी स्तर पर हुई।
?इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही मैंने कोई फोटो देखे हैं। ये आप बता रहे हैं।? -प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
पार्टी के लोगों ने ही फंसाया : सोनी पत्रिका द्वारा पूछे जाने पर सोनी ने कहा कि भाजपा के ही स्थानीय लोगों ने उन्हें फंसाया है। अजय सिंह, प्रहलाद बंधवार व सुनील महाबली समेत अन्य लोग जिलाध्यक्ष बनने के बाद से पीछे पड़े थे। नपा चुनाव में भी उन्हें तंग किया गया। मीडिया को मैनेज करके उन्हें फंसाया गया है।
Date: 11-02-2011 Time: 12:27:29

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें