गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

कांग्रेस के राज मे महिलाओं का शोषण ही हुआ है - स्मृति ईरानी


कांग्रेस के राज मे महिलाओं का शोषण ही हुआ है - स्मृति ईरानी
भोपाल 10 फरवरी 2011। कुक्षी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में भाजपा महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ईरानी ने सुसारी मे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति इस प्रजातंत्र में सबसे बडी शक्ति है अगर अपनी शक्ति का नारी सही उपयोग करे तो ऐसा कोई कार्य नही है जो वह नही कर सकती । आपने कहा कि लक्ष्मी का वास केवल कमल है और आज आवष्यकता है कमल की । इसलिए 14 फरवरी को यहा होने जा रहे उपचुनाव में नारी शक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग अपनी इच्छानुसार करे। आपने कहा कि कांग्रेस के राज मे सदैव महिलाओं का शोषण ही हुआ है उसने कभी भी महिलाओं के सरक्षण के लिए कोई प्रयास नही किया, उन्होने उत्तर प्रदेष की महिलाओ पर महिला मुख्यमंत्री होने के बावजुद वहा महिलाओं पर शोषण व अत्याचार की घटनाओं को उल्लेखित किया, आपने कहा कि ऐसी सरकार को कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जहॉ-जहॉ भाजपा समर्पित सरकारे है वहा महिलाओं के लिए विषेष योजनाए बनाई गयी है उनमे से मध्यप्रदेष देष का ऐसा अग्रणी राज्य है जहा महिलाओं को विषेष महत्व मिला है बेटी के जन्म से लेकर षिक्षा तथा उसके विवाह तक की चिंता प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चौहान ने की है। आज भाजपा सरकार मेे बेटी होना अभिषाप नही बल्कि बेटी का जन्म वरदान बन गया है। स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि नारी आराधना से पहले धर्म का पालन करती है और उसके लिए धर्म ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। भाजपा राष्ट्र की आराधना करने वाली पार्टी है जिसमे पार्टी हित के लिए कार्यकर्ता कार्य करते है।

Date: 10-02-2011 Time: 20:40:27

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें