रविवार, 9 जनवरी 2011

वीर शकरशाह-रघुनाथ9 शाह राष्ट्रीय सम्मान तथा ठक्कर बापा राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा स्थापित देश के दूसरे जनजातीय राष्ट्रीय सम्मान का तीन दिवसीय अलंकरण समारोह 11 जनवरी को भोपाल में आयोजित किया जायेगा। समारोह में वर्ष 2009 के वीर शकरशाह-रघुनाथ9 शाह राष्ट्रीय सम्मान तथा ठक्कर बापा राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।

अलंकरण समारोह में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह, संस्कृति, जनसंपर्क एवं उच्च शिक्षा मंत्री, लक्ष्मीकात शर्मा एवं माननीय आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण राज्यमंत्री, हरिशकर खटीक अतिथि होंगे। मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहा जनजातीय विषयक राष्ट्रीय स्तर के सम्मान स्थापित किए गए हैं। भोपाल में आयोजित होने वाले जनजातीय अलंकरण समारोह में वीर शकर शाह-रघुनाथ शाह राष्ट्रीय सम्मान से जिव्या सोमा माशे, महाराष्ट्र एवं डॉ. महेन्द्र कुमार मिश्रा, भुवनेश्वर को संयुक्त रूप से तथा ठक्कर बापा राष्ट्रीय सम्मान से वनबंधु परिषद, कोलकाता को सम्मानित किया जायेगा। साथ ही, सम्मानित विभूतियों को प्रति सम्मान दो लाख रुपये की सम्मान निधि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें