
केंद्रीय मंत्री मध्यप्रदेश के नमक का कर्ज अदा करें - प्रभात झा
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने कहा कि यह बड़े दुर्भाङ्गय का विषय है कि हमारे देश के सडक़ और परिवहन मंत्री मध्यप्रदेश से आते हैं। केंद्र में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। बावजूद इसके आज हमें राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत एवं दुर्दशा के लिए सडक़ पर उतरना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश से सड़क़ परिवहन मंत्री होने के बावजूद 65 हजार किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों में से लगभग 4 हजार किलोमीटर मध्यप्रदेश का राष्ट्रीय राजमार्गों में हिस्सा है। पिछले कई वर्षों में मंत्री जी द्वारा कोई प्रयास नहीं हुआ, जिससे की मध्यप्रदेश की सडक़ों को राष्ट्रीय राजमार्गों में शामिल किया जाए। अपितु विद्यमान राष्ट्रीय राजमार्ग अपने जीवन का संघर्ष करते दिखाई दे रहा है। गत एक वर्ष से अधिक समय होने पर भी एक रुपये की राशि भी मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों के रख-रखाब के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी नहीं की गई, जो कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि केंद्र की सरकार अपने पक्षपातपूर्ण एवं भेदभावपूर्ण रवैये से बाज नहीं आ रही है। कांग्रेस की इस वैमनश्यतापूर्ण, पक्षपातपूर्ण एवं भेदभाव से ग्रसित केन्द्र सरकार की इन नीतियों का खमियाजा मध्यप्रदेश की 7 करोड़ जनता भुगत रही है।
प्रभात झा ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार को मध्यप्रदेश की जनता ने 4 मंत्री चुनकर दिए हैं, जो कि मध्यप्रदेश की जनता से विकास का वादा करते हैं, जो कि मध्यप्रदेश में निवास करते हैं, जो कि मध्यप्रदेश के नागरिक हैं एवं जिनका पूर्ण राजनीतिक जीवन मध्यप्रदेश के मतदाताओं के विश्वास पर चलता है, या कहें कि यह सभी मंत्री मध्यप्रदेश का नमक खाते हैं, परन्तु मध्यप्रदेश के नमक के कर्ज को अपने राजनीतिक विलासिता में भूल गए हैं। यह समय है कि केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री
राष्ट्रीय राजमार्गों के विषयों में मध्यप्रदेश का नमक याद करते हुए अपने फर्ज का निर्वहन करें। हमारा यह प्रदर्शन का कार्यक्रम चेतावनी एवं प्रतीक स्वरूप है। यदि इस कार्यक्रम से केंद्रीय मंत्री अपने कुंभकरणीय नींद से नहीं जागे तो जल्दी ही भारतीय जनता पार्टी जनता में इस आंदोलन को और आक्रामक रूप से लेकर जाएगी, ऐसा हम संकल्प लेते हैं। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की 7 करोड़ जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किसी भी कीमत पर करेगी।
प्रभात झा आज भोपाल के 11 मिल तिराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग बचाओ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। 11 मिल तिराहे से पैदल मार्च किया गया। जिसमें प्रदेश मंत्री रामेश्व शर्मा, सरिता देशपांडे, प्रदेश प्रवक्ता विजेश लूनावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.हितेश वाजपेयी, प्रदेश कार्यालय मंत्री आलोक संजर, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष साधना सिंह, वरिष्ठ नेत्री सीमा सिंह, जिलाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष ग्रामीण भक्तपाल सिंह, विधायक विश्वास सारंग, ध्रुवनारायण सिंह, सुरेन्द्रनाथ सिंह, ओम यादव, प्रकाश मीरचंदानी, सत्यार्श अग्रवाल, सुनील पांडे, लिली अग्रवाल, अशोक सैनी, महेश शर्मा, आशा जैन, मालती राय, नवल प्रजपति, महेश मकवाना, अजय शर्मा, राकेश शर्मा सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें