सोमवार, 1 नवंबर 2010

सामूहिक बलात्कार मामले में 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त

सामूहिक बलात्कार मामले में 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त
बैतूल, 31 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला थाने में हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में निलम्बित चल रहे चार पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई विभागीय जांच में आरोपियों के दोषी पाए जाने पर की गई है। बैतूल के पुलिस अधीक्षक आर. एल. प्रजापति ने रविवार को बताया है कि विभागीय जांच में चारों पुलिस कर्मियों केशव राव, सत्यप्रकाश वाजपेयी, अशोक सातनकर व अर्जुन उइके को दोषी पाया गया है। इसी के आधार पर चारों को बर्खास्त कर दिया गया है। मालूम हो कि जून 2009 में बोरदेही थाना क्षेत्र के जम्बाड़ा गांव की एक महिला को जेल भेजा गया था मगर रात हो जाने के कारण उसे आमला थाने में रोका गया था। महिला ने रात में थाने में सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था। इस आरोप के चलते चारों पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर जांच कि आदेश दिए गए थे। विभागीय जांच रिपोर्ट आने पर चारों पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें