
जम्मू-कश्मीर में स्वायत्ता हरगिज मंजूर नहीं होगी - नरेन्द्र सिंह तोमर
आवश्यकता पड़ी तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जम्मू-कश्मीर कूच करेंगे - अनुराग ठाकुर
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल भाजपा के रोल मॉडल - प्रभात झा
जम्मू कश्मीर में दो विधान बर्दाश्त नहीं किए जायेगे - शिवराजसिंह चैहान
भोपाल, 6 सितम्बर 2010। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती के पदग्रहण समारोह के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने देश की अखण्डता की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए भारत प्रथम, इंडिया फस्र्ट की प्रतिबद्धता का ऐलान किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रदेश भर से आये हजारों मोर्चा कार्यकर्ताओं को जम्मू कश्मीर की संवेदनशील स्थिति केन्द्र सरकार की विफलता के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि डाॅ.मुखर्जी ने बलिदान देकर जम्मू कश्मीर को भारत का अखण्ड अंग बनाया था। किंतु कांग्रेस की दिशाहीनता और निरीहता के कारण कश्मीर की स्थिति नाजुक है। अखण्डता की रक्षा के लिये आवश्यकता पड़ने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश भर से श्रीनगर कूच करेंगे और भारत की अखण्डता पर आंच नहीं आने देंगे। हर बलिदान के लिये तैयार रहेंगे।
युवा मोर्चा का कार्यक्रम वंदे मातरम गायन के साथ आरंभ हुआ। पूर्व में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्रसिह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती, रामेष्वर शर्मा, विष्वास सारंग, राहुल कोठारी, आलोक शर्मा सहित अन्य नेताओं ने डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की और भारत की अखण्डता पर आंच नहीं आने देने के लिये हर तरह का बलिदान देने की कसम दोहरायी। जिलाध्यक्ष आलोक शर्मा, आलोक संजर, कुलदीप खरे सहित जिले के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया।
नरेन्द्रसिंह तोमर ने युवा मोर्चा के सतत उल्लेखनीय विस्तार के लिये मोर्चा पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि युवा मोर्चा आने वाले कल की समृद्ध भारतीय जनता पार्टी होगी। इसमें देश के प्रति प्रतिबद्धता है और समाज की खुशहाली के लिए तड़प है। उन्होंने कहा कि देश के परिदृश्य का गंभीरता पूर्वक अध्ययन करें। देश में तरह-तरह की चुनौतियां खड़ी हो रही है। केन्द्र में कांग्रेसनीत यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जम्मू कश्मीर की हालत के लिए कांग्रेस और केन्द्र की यूपीए सरकार जवाबदेह है। प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष इस मामले में दिशाहीनता का सबूत दे चुके है। अलगाववादियों और विदेशी ताकतों के दबाव में स्वाय?ाता दिये जाने की बात की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी इसे हरगिज कबूल नहीं करेगी। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसकी सुरक्षा पर आंच नहीं आने दी जायेगी इसके लिए आज हमें जनजागरण करने की आवश्यकता है। डाॅ.मुखर्जी ने 1951 में आगाह किया था कि अनुच्छेद 370 अलगाववादियों के लिए संबल बनेगा। इसे समाप्त किया जाना चाहिए किंतु तत्कालीन पं.नेहरू सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। युवा वर्ग को इस चुनौती के लिये तैयार रहना पड़ेगा।
प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने युवा मोर्चा के शानदार सफल कार्यक्रम के लिये भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विचारदर्शन को श्रेय दिया और कहा कि इससे भोपाल जिला नगर इकाई ने समन्वय और संवाद की सफलता को साबित कर दिया है। युवा मोर्चा के कार्यक्रम की सारी तैयारियां जिला इकाई ने नेपथ्य में रहकर पूर्ण की और देश में अपने तरह का सरल सादगीपूर्ण ,आडंबर विहीन किंतु प्रभावी कार्यक्रम सफल हो सका है। प्रभात झा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को अपने मानस पर अंकित करें। उनकी कर्मठता से ही जनता प्रभावित होगी और कार्यकर्ता की स्वीकार्यता बढेगी। इससे पार्टी का जनाधार बढेगा। आज देश को राष्ट्रवादी तरूणाई की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश में जहां हमें एक सशक्त संगठन मिला है वहीं मुख्यमंत्री के रूप में गरीबों का मसीहा शिवराजसिंह चैहान अपने कार्य में निष्यिाम लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे रोल माॅडल डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय और कुशाभाऊ ठाकरे है। हम उनके आदर्शाे को आत्मसात करें। प्रचार और आडंबर के बजाए कार्यकर्ता विचारधारा के प्रति समर्पित हो।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती के यशस्वी कार्यकाल की शुभकामना देते हुए कहा कि युवाओं को जोड़कर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के स्वर्णिम मध्यप्रदेश निर्माण और भारत के पुर्ननिर्माण के कार्य में कार्यकर्ताओं को उर्जित करें। उन्होंने कहा कि देश में युवा उर्जा ही हमारी सबसे बड़ी पंूजी है उसे रचनात्मक दिशा देना है। देश के सामने आज भारी चुनौतियां है। यूपीए सरकार पिछले 6 वर्षाे में हर मोर्चाे पर विपल रही है। इसी का नतीजा है कि देश में महंगाई बेलगाम हो गयी है। नक्सलवाद, आतंकवाद सिर उठा रहे है। यूपीए सरकार के पास इन चुनौतियांे से निपटने के लिये कोई नीति नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि देश की अखण्डता और सुरक्षा के बारे में कांग्रेस हमेशा से उदासीन रही है। भारतीय जनता पार्टी ने ही 1953 में कश्मीर के मामले में आवाज उठायी थी तब डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने वहां दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की व्यवस्था पर आप?िा की थी और धारा 370 समाप्त करने की मांग की थी। जम्मू कश्मीर के मामले में कांग्रेस और यूपीए सरकार की उदासीनता का इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि वहां असुरक्षा की भावना घर-घर में समा चुकी है। अलगाववादी सुरक्षा बलों और फौज को उकसाने के लिये संविधान विरोधी कार्यवाही करते है। केन्द्र सरकार फौज और सुरक्षा बलों की सुरक्षा के बजाए उन्हें प्राप्त शक्तियां छीनने की बात करती है। अलगावादियों के दबाव में स्वाय?ाता दिये जाने की बात कहकर आतंकवादियों और अलगाववादियों का हौसला बढ़ा रही है। कांग्रेस का कोई भी नेता जम्मू कश्मीर पहंुचने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। युवा मोर्चा आवश्यकता आने पर श्रीनगर कूच का कार्यक्रम बनायेगा। जहां डाॅ.मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया है, वहां हमें कुर्बानी देने के लिये तैयार रहना होगा। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता कर्मठ है वे पीछे नहीं हटेंगे। जम्मू कश्मीर की हिफाजत और देश की अखण्डता पर आंच नहीं आने दी जायेगी। इसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से तैयार रहना है और नगर-नगर, गांव-गांव में जाकर इसके बारे में जनजागरण करना है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता और युवा मोर्चा देश की सुरक्षा पंक्ति फौजियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। सुरक्षा बलों के मनोबल को खंडित नहीं होने देगा। हमारी कोशिश होगी कि जम्मू कश्मीर में फौज और सुरक्षा बल को मिले, अधिकार घटाये न जाए। सुरक्षा बलों की कुर्बानी का हमें हर हालत में सम्मान करना होगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि चाहे महंगाई की बात हो, सुरक्षा की बात हो, नक्सलवाद की बात हो, शिक्षा रोजगार की बात हो, कांग्रेस और यूपीए सरकार हमेशा अपनी जवाबदेही से मुकर जाती है। इसके कारण हर मोर्चे पर केन्द्र सरकार की विफलता राष्ट्र के लिए घातक बनती है। युवा मोर्चा को इस हालात को बदलना होगा। इसके लिए युवा मोर्चा कटिबद्ध हो। उन्होंने मध्यप्रदेश के कोने-कोने से आए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को भारत प्रथम हर चुनौती का सामना करेंगे, का मूलमंत्र दिया। आवश्यकता हुई तो श्रीनगर कूच करेंगे। अभियान में तत्पर रहने की शपथ दिलायी।
शिवराजसिंह चैहान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती को बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा ने नेशन फस्र्ट भारत प्रथम का संकल्प दिलाकर वास्तव में देश के समक्ष खड़ी चुनौतियों से रूबरू होने का साहस दिलाया है। यह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी बलिदानी परंपरा के अनुरूप है। शिवराजसिंह चैहान ने जम्मू कश्मीर के मामले में कांग्रेस और तत्कालीन प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की नीतियों की भृत्सना करते हुए कहा कि विभाजन के बाद जब पाकिस्तान की फौज ने कबालियों के रूप में जम्मू कश्मीर पर आक्रमण किया, भारत की फौज ने बहादुरी से उनका मुकाबला किया और खदेड़कर मार भगाया, लेकिन पं.नेहरू ने युद्ध विराम की घोषणा और गलत फैसला लेकर आज की तबाही का दिन दिखाया है इसके लिए आने वाली पीढ़ी कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत के अभिन्न अंग जम्मू कश्मीर को हमसे छीन नहीं सकती है। हमारे सामने सिर्फ एक ही समस्या है कि पाक अधिकृत कश्मीर की भूमि को मुक्त कराया जाये। संसद में इस मामले में जो संकल्प पारित किया है हमें अक्षरश उसे पूरा करके दिखाना है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करके दिखायेंगे। जम्मू कश्मीर में डाॅ.मुखर्जी की बलिदान के फलस्वरूप दो प्रधान और निशान की व्यवस्था को समाप्त कर दी गयी किंतु आज भी दो विधान चल रहे है। इस व्यवस्था को हमें समाप्त करना है। धारा 370 को अधिक दिन प्रभावी नहीं रखा जा सकता है। इसके बारे में केन्द्र सरकार को पहल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा देश भर में देश की सुरक्षा और अखण्डता के बारे में मंत्र फूंककर जनजागरण करेगा, जिससे भारत प्रथम की भावना हर देशवासी के मानस में हिलोरे लेगी। उन्होंने आव्हान किया कि देश का युवा और युवा मोर्चा मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से जुट जाये। शिवराजसिंह चैहान ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से देश की अखण्डता, गरीबों की समृद्धि और मध्यप्रदेश को स्वर्णिम राज्य बनाने के अभियान में जुट जाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि विष्वास सारंग के नेतृत्व में जो युवा नीति प्रदेश में बनायी गयी थी उस पर पूरा अमल किया जायेगा। मध्यप्रदेश में युवकों के लिये अवसर जुटाने के लिये वोकेशनल ट्रेनिंग और स्कील डेव्हलपमेंट के कार्यक्रम इस तरह चलाये जा रहे है कि युवा शक्ति प्रशिक्षित होगी रोजगार के लिए उसे भटकना नहीं पडेगा। कार्यक्रम का संचालन लोकेश शुक्ला ने किया। राहुल कोठारी ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कुलदीप खरे ने आभार प्रदर्शन किया।
Date: 06-09-2010 Time: 20:14:51
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें