बुधवार, 1 सितंबर 2010

मण्डी सचिव ताराचन्द पाटीदार के पास मिली एक करोड़ रूपये से अधिक की बेनामी सम्पत्ति

मण्डी सचिव ताराचन्द पाटीदार के पास मिली एक करोड़ रूपये से अधिक की बेनामी सम्पत्ति
Bhopal:Wednesday, September 1, 2010: लोकायुक्त कार्यालय की विशेष पुलिस स्थापना इन्दौर ने मण्डी सचिव भीकनगांव जिला खरगौन के यहां छापा मारकर एक करोड़ रूपये से अधिक की बेनामी सम्पत्ति अर्जित की है।
लोकायुक्त कार्यालय की विशेष पुलिस स्थापना इन्दौर में यह सूचना मिली की मण्डी सचिव ताराचन्द पाटीदार द्वारा भ्रष्टाचार कर सम्पत्ति अर्जित की जा रही है। शिकायत पर विशेष पुलिस स्थापना ने ताराचन्द पाटीदार के तीन शिवमपुर कॉलोनी स्थित निवास की तलाशी ली। तलाशी में यह पता लगा कि ताराचन्द के पास तीन मंजिला भव्य मकान है। भवन की ऊपरी मंजिल में 16 कमरे पार्वती र्गल्स होस्टल के नाम से संचालित हो रहे हैं। इनके पास से हर्षदीप आर्केड भंवर कुंआ इन्दौर में एक दुकान भी पाई गयी। इन्होंने पत्नि एवं बच्चों के नाम से ग्राम मोहगंवा में लगभग 15 एकड़ से अधिक कृषि भूमि खरीदी है। इसके अलावा इनके नाम से मण्डलेश्वर में मकान एवं दुकान भी पाई गयी। आरोपी ताराचन्द ने हाल ही में इन्दौर के कृष्णोदय नगर में 8.50 लाख रूपये का एक भूखण्ड व आशीष नगर में 5.25 लाख रूपये का एक भूखण्ड और खरीदा है।
आरोपी ताराचन्द पाटीदार ने इसके अलावा स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के नाम से लाखों रूपये की बीमा पॉलिसी भी खरीद रखीं हैं। विभिन्न बैंकों में अनेक फिक्स डिपाजिट पाये गये। इनमें 3.75 लाख रूपये की राशि जमा थी।
आरोपी ताराचन्द पाटीदार के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें