बुधवार, 1 सितंबर 2010

लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़े गये

लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़े गये
Bhopal:Wednesday, September 1, 2010: लोकायुक्त कार्यालय की विशेष पुलिस स्थापना जबलपुर ने छिन्दवाड़ा के लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री दिलीप केसरवानी को 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा है।
प्रार्थी श्री अरूण प्रताप सिंह ने शिकायत की कि उनकी फर्म को 14 करोड़ 80 लाख रूपये लागत का अमरवाड़ा से उमरिया बाकेबहेरिया रोड़ निर्माण का ठेका मिला है। इस ठेके में लगभग 3 करोड़ रूपये का काम किया जा चुका है। इस कार्य में करीब पौने दो करोड़ रूपये का भुगतान हो चुका है। शेष सवा करोड़ रूपये की राशि का भुगतान बकाया है। बकाया भुगतान के लिये उपयंत्री दिलीप केसरवानी द्वारा 14 लाख रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत के आधार पर विशेष पुलिस स्थापना जबलपुर ने आरोपी उपयंत्री दिलीप केसरवानी को लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा। रिश्वत की राशि आरोपी की पेन्ट की जेब से बरामद की गयी। ट्रेप की कार्यवाही आज की गई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें