भोपाल। अपैक्स बैंक द्वारा जनवरी माह में एक्सिस बैंक में 50 करोड़ की एफडी की गई थी। हाल ही में हुए एक खुलासे के दौरान अपैक्स बैंक को पता चला कि एक्सिस बैंक द्वारा दी गई एफडी फर्जी है। इसके बाद अपैक्स बैंक द्वारा एक्सिस बैंक में कराई गई 50 करोड़ की एफडी को प्री-मैच्योर करवाकर रुपए वापस लेने का विचार किया जा रहा है।
फर्जी एफडी खुलासा आरबीआई द्वारा किए गए एक्सिस बैंक के निरीक्षण के दौरान हुआ। जब आरबीआई की जानकारी में यह बात आई कि एक्सिस बैंक के बचत खाते में 50 करोड़ रुपए पड़े हुए हैं। तो उसके द्वारा पड़ताल की गई। परत दर परत खुलने के बाद पता चला कि यह राशि अपैक्स बैंक की है जो उसने एफडी बनाने के लिए एक्सिस को दी थी।
अपैक्स बैंक में फर्जी एफडी की जांच के लिए सहकारिता मंत्री गौरीशंकर द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष संयुक्त आयुक्त एवं प्रबंध संचालक राज्य सहकारी कृषि बैंक प्रकाश खरे एवं सदस्य संयुक्त आयुक्त सागर संभाग प्रदीप नीखरा और संयुक्त आयुक्त सहकारिता विभाग एसएन गुप्ता बुधवार को अपैक्स बैंक पहुचेंगे। इन अधिकारियों द्वारा अपैक्स बैंक द्वारा विगत वर्षो में अन्य बैंकों में जमा की गई धनराशि का भी विस्तृत ब्यौरा देखा जाएगा।
Date1spt2010
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें