मंगलवार, 29 अक्तूबर 2013

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में 24 घंटे का कंट्रोल रूम बना

 

भोपाल 24 अक्टूबर 2013। विधानसभा चुनाव के संदर्भ में अरेरा हिल्स स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में व्यवस्था के लिए 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में जिलों से प्राप्त होने वाले पत्र व्यवहार एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की जाएगी।
कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री गोविन्द लच्छवानी प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9329970558 है। शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रामनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9993633319 है। कंट्रोल रूम में रात्रि 10 बजे से प्रात: 8 बजे तक सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख (प्रोटोकाल) श्री तनवीर हलीम मौजूद रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9826087575 है। यह कंट्रोल रूम आज से प्रारंभ हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें