मंगलवार, 7 मई 2013

सहायक वन संरक्षक के पद पर नियुक्ति


भोपाल 7 मई 2013। वर्ष 2009 में चयनित चार प्रशिक्षणार्थियों को सहायक वन संरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इनमें सुश्री प्रतिमा टिटारे को हदरा से डिप्टी डीएफओ मानपुर जिला उमरिया, सुश्री श्रृध्दा पन्द्रे को पूर्व मंडला से डिप्टी डीएफओ चिचौली उत्पादन बैतूल, राम कुमार अवधिया को दक्षिण पन्ना से डिप्टी डीएफओ बक्सवाहा छतरपुर तथा रितेश सरोठिया को पश्चिम छिन्दवाड़ा से डिप्टी डीएफओ पूर्व छिन्दवाड़ा पदस्थ किया गया है।
वेतनमान उन्नयन :
इधर भारतीय वन सेवा के छह अधिकारियों को गैर कार्यात्मक आधार पर पीबी-4 रुपये 37400-67000 प्लस ग्रेड पे 10000 वेतनमान में उन्नयन किया गया है। इनमें शामिल हैं : श्रीमती संयुक्ता मुदगल, चरणजीत सिंह, विभाष कुमार ठाकुर, विवेक जैन, असित गोपाल तथा डा. श्रीमती रेणु सिंह।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें