मंगलवार, 8 जनवरी 2013

वर्षभर होंगे विवाह, १७ से शुरुआत

 
उज्जैन, 8 जनवरी 2013। 2013 में 17 जनवरी से मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होने जा रहा है। इस वर्ष सौ से अधिक शुभ मुहूर्त हैं। जिनमें विवाह, यज्ञोपवीत, चौलकर्म, गृह आरंभ, वास्तू पूजा जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाल ने बताया कि मकर संक्रांति से सूर्य देव उत्तरायन होंगे। सूर्य के उत्तरायन काल में 6 मास पर्यंत किए जाने वाले शुभ कार्यों में भगवान की विशेष कृपा होती है। इसी अवधि में वसंत पंचमी, शिव रात्रि, अक्षय त्रतीया तथा भड्डाल नवमी जैसे अबूझ मुहूर्त भी आते हैं। चार्तुमास के बाद देव प्रबोधिनी एकादशी से पुन: मांगलिक कार्यों का प्रारंभ हो जाता है।
सालभर में आने वाले विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी -17, 23, 30, 31
फरवरी -1, 4, 5, 6, 7
मार्च-मीन संक्रांति के कारण मुहूर्त नहीं
अप्रैल -29
मई -11, 12, 13, 18, 20, 21, 26, 27, 28
जून- 2 इसके बाद गुरु तारा अस्त होगा।
जुलाई -11, 13
नवंबर -13 देव प्रबोधिनी एकादशी अबूझ मुहूर्त, 18, 19, 20, 25, 28, 29
दिसंबर- 6, 10

  - (डॉ. अरुण जैन)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें