सोमवार, 31 दिसंबर 2012

अपर सचिवों और उप सचिवों की नवीन पदस्थापना

भोपाल 31 दिसंबर 2012। राज्य शासन ने मंत्रालय में पदस्थ अपर सचिवों और उप सचिवों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भावसे के अपर सचिव मंत्रालय एचयू खान को वाणिज्यिक कर विभाग, भावसे के अपर सचिव मंत्रालय भागवत सिंह को श्रम एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, राप्रसे के उप सचिव खनिज साधन अरुण तोमर को स्वास्थ्य विभाग, राप्रसे के उप सचिव मंत्रालय आरपीएस जादौन को सामाजिक न्याय विभाग, राप्रसे के उप सचिव श्रम विभाग संजीव श्रीवास्तव को अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, राप्रसे की उप सचिव मंत्रालय श्रीमती सरिताबाला ओम प्रजापति को सामान्य प्रशासन विभाग पदस्थ किया गया है। इसके अलावा भाप्रसे के उप सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग एसएस कुमरे को वर्तमान पद के साथ-साथ श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
पदोन्नति :
इधर मंत्रालय भोपाल में पदस्थ मंत्रालयीन कर्मियों को अपर सचिव एवं अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है तथा उनकी नवीन पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, अनुभाग अधिकारी संस्कृति विभाग चंद्र गोपाल श्रीवास्तव को अवर सचिव विमुक्त,अर्धघुमक्कड़ कल्याण विभाग तथा अनुभाग अधिकारी आदिमजाति कल्याण विभाग श्रीमती पदमरेखा ढोले को अवर सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग पदस्थ किया गया है। इसके अलावा सहायक ग्रेड-1 जीएडी अभिलेख शाखा श्रीमती लीना शर्मा को अनुभाग अधिकारी संस्कृति विभाग, सहायक ग्रेड-1 जीएडी कार्मिक विनोद कुमार शर्मा को अनुभाग अधिकारी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग पदस्थ किया गया है।
स्थानान्तरण :
मंत्रालय में अवर सचिव वित्त विभाग बीडी दरियानी को अवर सचिव पशुपालन एवं मछलीपालन विभाग पदस्थ किया गया है। मंत्रालय के कतिपय अनुभाग अधिकारियों के स्थानान्तरण भी किये गये हैं। आईटी विभाग के श्री दास को विमुक्त,घुमक्कड़ कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग के जयराम विलियम को वित्त विभाग, राजस्व विभाग की श्रीमती मंदा राठौर को चिकित्सा शिक्षा विभाग पदस्थ किया गया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें