रविवार, 16 दिसंबर 2012

नरेंद्र सिंह तौमर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोषित

भोपाल 16 दिसम्बर 2012। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी रविशंकर प्रसाद ने आज प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश प्रतिनिधियों की मौजदूगी में नरेंद्र सिंह तौमर को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इसके अलावा उन्होंने 29 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नाम भी घोषित किए। 
इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, सांसद कैलाश जोशी, कप्तान सिंह सौलंकी, शिवराज सिंह चौहान, संगठन मंत्री अरविंद्र मेनन सहित प्रदेश प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर श्री प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि संयम, संतोष और लगन से काम करने की जरूरत है। पार्टी के लिए विश्वास के साथ काम करो। पार्टी अपने आप कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है। उन्होंने नए उत्साव के साथ 2013 में निर्णायक विजय दिलाने का संकल्प दिलवाया। निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने इस असवर पर दिए अपने भाषण में जमकर दिल का गुबार निकाला और बातों बातों में नाराजगी जताई। श्री झा का कहना था कि मैने नरेंद्र सिंह तोमर से ही प्रदेश अध्यक्ष का चार्ज लिया था, अब उनको ही वापस सौंप रहा हूं, इसलिए तेरा तुझको ही अर्पण। श्री झा का कहना था कि उन्होंने कभी भी दायित्व के साथ दगा नहीं किया। निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि पोखरन के विस्फोट की जानकारी जिस तरह अटल जी ने किसी को नहीं लगने थी, उसी तरह से प्रदेश अध्यक्ष के फेरबदल की भनक शिवराज सिंह चौहान ने किसी को नहीं लगने दी। उन्होंने कहा कि मैं तो पार्षद भी नहीं था और मुझे सीधे राज्य सभा में शिवराज सिंह चौहान ने भिजवाया। श्री झा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पॉवर गैम जानता है। राजनैतिक चातुरता अपनों को नहीं कांग्रेस को निपटाने के लिए इस्तेमाल की जानी चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें