शनिवार, 8 दिसंबर 2012

चिकित्सा की जगह प्रशासनिक कार्य कर रहे हैं डाक्टर


चिकित्सा की जगह प्रशासनिक कार्य कर रहे हैं डाक्टर

भोपाल। प्रदेश के कई जिलों में एमबीबीएस वरिष्ठ डाक्टर मलेरिया अधिकारी के रुप में पदस्थ हैं तथा ये चिकित्सक अपना मुख्य कार्य उपचार करना छोड़कर सिर्फ प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। यह बात शुक्रवार को कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने राज्य विधानसभा में शून्यकाल की सूचना के तहत की गई। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में अस्पतालों में वैसे ही डाक्टरों की अत्यधिक कमी है। शासन द्वारा इन्हें मलेरिया अधिकारी के रुप में पदस्थ करने से चिकित्सा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों में यह कमी और बढ़ जाने से आम जनता को चिकित्सकों की सेवाओं एवं उनके अनुभव का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। दूसरे मलेरिया विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के मलेरिया अधिकारी के पद पर पदस्थ न हो पाने से असंतोष व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें