शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012

दीपक शर्मा अध्यक्ष, नितिन वर्मा महासचिव


एम.पी. वर्किंग जर्नलिट्स यूनियन के जिलाध्यक्ष महासचिव घोषित 




दीपक शर्मा अध्यक्ष, नितिन वर्मा महासचिव
भोपाल 14 दिसंबर 2012। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिट्स है के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एम.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट् यूनियन के प्रांतप्रमुख रामगोपाल शर्मा ने राजधानी की सबसे महत्वपूर्ण जिला इकाई भोपाल की घोषणा कर दी है। 
भोपाल जिला इकाई का अध्यक्ष प्रतिवाद डाटकाम के संपादक दीपक शर्मा को बनाया गया है। जबकि महासचिव युवा पत्रकार नितिन वर्मा होंगें कोषाध्यक्ष, जवाहर सिंह को बनाया गया है। 
कार्यकारिणी की घोषणा बाद में दी जायेगी।

सतीश सक्सेना सदस्यता अभियान समिति के संयोजक बने
इंडियन फेडरेशन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एम.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट् यूनियन के प्रांतप्रमुख रामगोपाल शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार सतीश सक्सेना को सदस्यता अभियान समिति का संयोजक बनाया है। 
अभियान समिति में राजेन्द्र कश्यप, संजय शर्मा, अख्तर अली तथा प्रेम नारायण प्रेमी को सदस्य बनाया गया है। यह समिति एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट् यूनियन का सदस्यता अभियान संचालित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें