मंगलवार, 27 नवंबर 2012

मुख्यमंत्री सड़क सुधार की शुरूआत राज्यमार्गों से करे


   
 भोपाल 27 नवंबर 2012। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने केन्द्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाकर घटिया राजनीति करने वाली भाजपा सरकार से पिछले 9 सालों में कांग्रेसनीत केन्द्र सरकार से विभिन्न योजनाओं में मिली राशि और उसके उपयोग पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। श्री सिंह ने कहा कि मात्र दो वर्ष में मध्यप्रदेश को केन्द्र सरकार ने 10 हजार करोड़ रूपये की राशि विभिन्न योजनाओं में दी हैं। जिसमें से 14 सौ करोड़ रूपये सिर्फ कृषि विकास के लिए है। पौने दो खरब मनरेगा में और सात हजार करोड़ राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में दिए है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सबसे पहले उन राज्यमार्गो को सुधारें जिनके खराब होने की सूची उन्होंने लोकनिर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को बताई थी। 
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि सड़कों की खराब हालात पर भाजपा की ही सांसद हेमामालिनी ने मंच से की गई कड़ी आलोचना से बौखलाई भाजपा सरकार एक बार फि र घटिया राजनीति के जरिए अपनी असफ लता और अकर्मणयता का ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोडऩे की नौटंकी कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने केन्द्र सरकार का भेदभाव का आरोप लगाने वाली भाजपा सरकार से पूछा है कि वह केन्द्र सरकार से सड़कों सहित विभिन्न योजनाओं के तहत पिछले 9 सालों में मिली राशि और उसके उपयोग पर श्वेत पत्र जारी कर प्रदेश की जनता को असलियत बताएं। श्री सिंह ने कहा कि पिछले 9 सालों में भाजपा सरकार की एक उपलब्धि है कि जब भी इस प्रदेश की जनता, किसानों, को प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में वह नाकामयाब हुई है उसने तत्काल इसके लिए केन्द्र को दोषी बताया। 
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि पिछले दो सालों 2010-11 और 2011-12 में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रूपये मिले है। इसमें से 14 सौ करोड़ रूपये खेती किसानी के विकास के लिए मिले है। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 2005 से 2012 तक 7 हजार करोड़ और मनरेगा में पौने दो खरब रूपये पिछले पांच सालों में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को मिले है। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो के सुधार के लिए भी राज्य सरकार को निरंतर राशि मिलती रही है लेकिन जो सरकार अपने राजमार्गो को सुधार नहीं पा रही है वह राष्ट्रीय राजमार्गो की राजनीति कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री ने लोकनिर्माण विभाग की बैठक में राजकीय राज्यमार्गो की खराब सड़कों की सूची तक अधिकारियों को बताई इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्गो की खराब हालत पर दूसरों पर पत्थर फेंकने का हक भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री को नहीं है। 
केंद्र सरकार से विभिन्न योजनाओं के तहत मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को मिली राशि :

केंद्र सरकार की योजनाएं राशि
सर्व शिक्षा अभियान 2512.79 करोड़  
मध्यान्ह भोजन योजना 652.96 करोड़ 
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय नवीनीकरण मिशन 1570.41 करोड़
प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना 2000 करोड़
इंदिरा आवास योजना 266.87 करोड़
त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम 1225.37 करोड़
समेकित बाल लाभ कार्यक्रम 46899.20 लाख
राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना 622.53 लाख
त्वारित ऊजा विकास तथा सुधार कार्यक्रम 103.11 करोड़
समग्र स्वच्छता अभियान 445.50 करोड़
राष्ट्रीय उद्यानिक मिशन/कृषि विकास योजना 72.25 करोड़
कृषि विकास योजना 122.6342 करोड़
कुल          9509 करोड़ 89 लाख 73 हजार
मनरेगा (2006 से 2011) 1 खरब, 71 अरब, 93 करोड़ 12 लाख 28 हजार रूपये
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन(वर्ष 2005-12) 7 हजार करोड़




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें