सोमवार, 11 जून 2012

बहन के पूर्व प्रेमी के हाथ-पैर काटने के प्रयास


होशांगाबाद 12 जून 2012। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में दो युवकों ने बहन के पूर्व प्रेमी के हाथ-पैर काटने का प्रयास किया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, दूसरा फरार है।
पुलिस के अनुसार पिपरिया थाना क्षेत्र में अशोक शुक्ला पर दो युवकों विष्णु व उसके भाई ने सोमवार को जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से प्रहार किया। अशोक के एक पैर व हाथ में गम्भीर चोट लगी है।
पिपरिया के थाना प्रभारी मिलकीत सिंह ने बताया कि अशोक शुक्ला मिठाइयां बनाने का काम करता है। लगभग 10 वर्ष पहले अशोक पिपरिया में ही काम करता था, उस दौरान अशोक का विष्णु की बहन से प्रेम हो गया था। उसके बाद अशोक गाडरवाड़ा चला गया था।
सिंह ने बताया कि सोमवार को अशोक पिपरिया आया तो उस पर जानलेवा हमला किया गया। अशोक के एक पैर व हाथ में चोट है और उसे होशंगाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें