शुक्रवार, 4 नवंबर 2011

मध्यप्रदेश में भाजपा की विकास यात्रा स्थगित

मध्यप्रदेश में भाजपा की विकास यात्रा स्थगित
भोपाल 4 नवंबर 2011। भोपाल. भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली विकास यात्रा को फिलहाल टाल दिया गया है|
प्रदेश भाजपा संवाद प्रमुख डॉ. हितेश वाजपाई ने बताया कि विकास यात्रा जो ११ नवम्बर से १५ नवम्बर तक निकलनी थी उसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है| अब यह यात्रा फरवरी के पहले सप्ताह में निकाली जायेगी|
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि हाल में हुई कुछ नियुक्तियों में कार्यकर्ताओं का जो असंतोष सामने आया था उसकी वजह से पार्टी ने यह निर्णय लिया है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें