शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

बलात्कार के बाद नाबालिक व उसके भाई की हत्या


शुक्रवार, अप्रैल 29, 2011,10:25 [IST]दिल्ली। अपराध की राजधानी दिल्ली में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण सवाल है। यहां आए दिन महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के नए मामले सामने आते रहते हैं। एक नए मामले में 15 साल की एक नाबालिग लड़की गैंग रेप का शिकार हुई है।

एंड्रयूज गंज में रहने वाली 15 साल की इस लड़की को उसका एक जानने वाला लड़का 22 अप्रैल को पहले एंड्रयूज गंज के विवेकानंद पार्क ले गया और वहां से संगम विहार में स्थित एक कमरे में ले गया। जहां इस लड़की से उस लड़के और उसके लड़के के पांच और दोस्तों ने बलात्कार किया। इसके बाद इन लोगों ने लड़की को एंड्रयूज गंज स्थित लड़की के घर के पास छोड़ दिया।

मगर लड़की घबराहट और डर की वजह से अपने घर न जाकर एक परिचित के घर चली गई। लड़की के परिजनों ने 25 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 27 अप्रैल को लड़की को कोटला इलाके से बरामद कर सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें