भोपाल। मप्र विधानसभा के पूर्व सचिव विश्वेन्द्र मेहता का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनकी यहां भदभदा विश्राम घाट पर अंत्येष्टि भी कर दी गई। राज्य विधानसभा में उनके निधन का उल्लेख किया गया। उन्हें सोमवार को सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने मेहता के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे विधिवेत्ता के साथ एक अच्छे इंसान भी थे। वे लम्बे समय तक विधान सभा के सचिव रहे। शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस ने उन्हें संसदीय मामलों का मर्मज्ञ बताया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें