
भोपाल 10 मार्च 2011। भोपाल क्रिइम ब्रंच ने एमपी नगर की एक होटल पर छापा डाल दिल्ली की मॉडल युवती रंगे हाथो देह व्यापार करते पकड़ा। प्रतिवाद डॉट कॉम द्वारा दी गई खबर सही साबित हुई की दिल्ली की एक मॉडल आज भोपाल में देह व्यापार के लिए इंदौर से आ रही है। आज वह एमपी नगर के एक होटल में ठहरी थी, एक प्रतिवाद द्वारा दी गई खबर पर भोपाल के एक पत्रकार और क्रांइब ब्रांच की टीम ने ग्राहक बन कर छापा डाला और युवती को होटल के कमरे से पकड़ा। युवती के दलाला से 20 हजार में सौदा तय हुआ था। युवती दो दिन इंदौर में रहने के बाद फ्लाईट से भोपाल आई थी, इंदौर में कौन उस के ग्राहक थे किन-किन फोन नं पर उस की बात हुई थी पुलिस अभी सभी रिर्काड तलाश रही है। युवती इंदौर से अपने साथ 1.50 लाख लेकर आई थी जो उस ने आज सुबह ही दिल्ली में बैठे उस के दलाल के खाते में जमा करे थे। यह युवती अकेली ही भोपाल आई थी जबकि इस का दलाल और रेकैट का सरगना हाथ नहीं आ सका। युवती का कहना था वह गुप्ता जो इस से देह व्यापार करवा रहा था सिफ एक बार मिली है इस के बाद से वह सिफ फोन से ही इसे उस के ग्राहकों के पास भेजता था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें