खंडवा के व्यवसायी का बेटा इंदौर से अगवा
इंदौर, 8 मार्च 2011। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले और खंडवा के एक व्यवसायी का बेटा तीन दिनों से लापता है। परिवार ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार विजय नगर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कालेज का छात्र गुलशन तेजवानी शनिवार रात से ही लापता है। गुलशन के अन्य चार साथी भी उसी दिन से गायब हैं। गुलशन के परिजनों ने विजय नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।
गुलशन के मामा कैलाश गुरवानी का कहना है कि मोबाइल से फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।
नगर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस जांच में जुटी हुई है। गुलशन के चार साथियों की भी तलाश की जा रही है।
Date 8march2011
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें