मप्र में 17 जिलों की कमान राज्य पुलिस सेवा अफसरों के जिम्मे
भोपाल, 9 मार्च 2011। मध्य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसरों की कमी नहीं है लेकिन इसके बाद भी 50 में से 17 जिलों के पुलिस अधीक्षक पद की कमान राज्य पुलिस सेवा के अफसर संभाले हुए है।
विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक राधेश्याम बघेल द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के कम से कम 17 जिलों मे राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी तैनात हैं जबकि इस समय प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के 213 अधिकारी हैं। इनमें से अनुसूचित जाति के 33, अनुसूचित जनजाति के 10 और पिछड़ा वर्ग के 10 अधिकारी हैं।
Date: 09-03-2011
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें