रविवार, 30 जनवरी 2011

फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशव्यापी आन्दोलन करेगी

फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशव्यापी आन्दोलन करेगी
भोपाल 30 जनवरी 2011। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा केन्द्र सरकार से किसानों के लिए मांगी गई राहत राशि म.प्र. सरकार को नही दिये जाने पर 13 फरवरी से अन्नदाताओं के सम्मान एवं उन्हे न्याय दिलाने के लिय अन्न छोडकर अनशन करने की घोषणा की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पं.दीनदयाल परिसर में भोपाल जिले की प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार से किसानों के लिए मांगी गई राहत राशि म.प्र. सरकार को नही दिये जाने पर 13 फरवरी से अन्नदाताओं के सम्मान एवं उन्हे न्याय दिलाने के लिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा किये जा रहे अनशन के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी कड़े आन्दोलन कि रूपरेखा तैयार कर रही है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के अनशन के साथ साथ मध्य प्रदेश के सभी संगठनात्मक 55 जिला केन्द्रों पर भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में आन्दोलन किया जावेगा।
बैठक में धु्रवनारायण सिंह, उषा चर्तुवेर्दी, कृष्णा गौर, रामगोपाल प्रजापति, आलोक शर्मा, आलोक संजर, विजेश लुणावत, सुरेन्द्रनाथ सिंह, जितेन्द्र डागा, विश्वास सारंग, डॉ. हितेश वाजपेयी, ओम यादव, राजेन्द्र सिह राजपूत, सत्यार्थ अग्रवाल, सुनिल पाण्डे, लिली अग्रवाल उपस्थित थे।
Date: 30-01-2011 Time: 22:40:13

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें