शुक्रवार, 3 दिसंबर 2010

प्रदेश में नए औद्योगिक विकास केंद्र का प्रस्ताव

प्रदेश में नए औद्योगिक विकास केंद्र का प्रस्ताव
भोपाल 3 दिसंबर 2010। मध्यप्रदेश में आगामी दस वर्षों के दौरान बडे पैमाने पर पूंजी निवेश की संभावनाओं के बीच उन्नत किस्म की अधोसंरचनाओं का निर्माण और विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इसी के मद्देनजर राज्य के आठ जिलों में नए औद्योगिक विकास केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि इंदौर, बडवानी, बुरहानुपर, रायसेन, मुरैना, शिवपुरी, सिवनी और छिंदवाडा जिलों में इस तरह के विकास केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। फिलहाल राज्य में इस तरह के 19 विकास केंद्र हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य में क्षेत्रवार औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए अलग.अलग क्षेत्रों में उनकी विशेषताओं के अनुरूप औद्योगिक क्लस्टर बनाए गए हैं।इन्हीं क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक विकास केंद्र बनाए जाने के लिए भूमि चिंहित की गयी है। एक केंद्र में कम से कम एक हजार हेक्टेयर भूमि अवश्य होगी। प्रस्तावित विकास केंद्र के अधोसंरचना विकास के लिए सर्वे आदि का का पूरा हो चुका है।

1 टिप्पणी: