शनिवार, 18 दिसंबर 2010

अटल बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन 24 दिसम्बर से शुरू होगा

अटल बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन 24 दिसम्बर से शुरू होगा
भोपाल, 17 दिसंबर 2010। मध्यप्रदेश में बच्चों में होने वाले कुपोषण की समस्या के निदान हेतु राज्य सरकार आगामी 24 दिसम्बर से अटल बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन की शुरूआत करेगी। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती रंजना बघेल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि मिशन के शुरू होने से वर्तमान में दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं उनके व्यापीकरण में मदद मिलेगी।
श्रीमती रंजना बघेल के अनुसार राज्य शासन ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बच्चों के विकास हेतु रणनीति तैयार की है। जिसमें अटल बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन प्रमुख है। उन्होंने बताया कि मिशन की शुरूआत लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरु स्टेडियम से होगी। इसके शुभारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित अनेक विशिष्टजन तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे। विभाग द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।की समस्या के निदान हेतु राज्य सरकार आगामी 24 दिसम्बर से अटल बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन की शुरूआत करेगी। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती रंजना बघेल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि मिशन के शुरू होने से वर्तमान में दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं उनके व्यापीकरण में मदद मिलेगी।
श्रीमती रंजना बघेल के अनुसार राज्य शासन ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बच्चों के विकास हेतु रणनीति तैयार की है। जिसमें अटल बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन प्रमुख है। उन्होंने बताया कि मिशन की शुरूआत लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरु स्टेडियम से होगी। इसके शुभारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित अनेक विशिष्टजन तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे। विभाग द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

1 टिप्पणी: