मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पूर्व विधायक ओमप्रकाश पुरोहित के निधन पर शोक व्यक्त
भोपाल 25 सितंबर 2010। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भाजपा के ओमप्रकाश पुरोहित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री पुरोहित एक जुझारू, कर्मठ कार्यकर्ता और समाजसेवी थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त पार्टी के लिये संघर्ष किया और कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा बनें। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें