भोपाल में कानून व्यवस्था के लिए 14 अधिकारियों की विशेष ड्यूटी
भोपाल 29 सितम्बर। भोपाल जिले में 30 सितम्बर को कानून व्यवस्था कायम रखने में कलेक्टर की मदद के लिए राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अधिकारियों को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भोपाल के निर्देशन में कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।
ये अधिकारी है - श्री आर.आर. वामनकर अपर संचालक मंडी, श्री एन.एस. गौर संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, श्री दिनेश श्रीवास्तव संयुक्त नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, श्री उमर फारूख खट्टानी, उपायुक्त भू- अभिलेख, श्री किशोर कन्याल उप संचालक मंडी, श्री वेद प्रकाश संयुक्त आयुक्त राष्ट्रीय रोजगार ग्रामीण योजना, श्री आर.एस. गोहल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भोपाल विकास प्राधिकरण, श्री अभय अरविंद बेडेकर रजिस्ट्रार, फार्मेसी काउन्सिल, श्री अरविंद दुबे अपर आयुक्त नगर निगम, श्री कुमार पुरूषोत्तम अपर आयुक्त नगर निगम, श्री प्रमोद कुमार शुक्ला आवंटन अधिकारी, श्री कमल चन्द्र नागर उप परियोजना संचालक प्रोजेक्ट उदय, श्री विनोद पाठक उप संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, श्री रोहित दवे क्षेत्रीय प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें