बुधवार, 26 दिसंबर 2012

सावधान! मिनी स्कर्ट और टॉप पहनने पर होगी गिरफ्तारी

mini skirt, hot skirt, micro mini skirt, मिनी स्कर्ट और टॉप
लंदन : स्वाजीलैंड में महिलाओं को चेतावनी दी गई है कि मिनी स्कर्ट और टॉप पहनने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, क्योंकि ऐसे परिधान से महिलाओं के पेट का हिस्सा दिखाई देता है। स्वाजीलैंड दक्षिण अफ्रीका की सीमा से सटा एक साम्राज्य है, जो चारों ओर अन्य देशों से घिरा हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता वेंडी लेटा ने कहा कि पुलिस 1889 के एक कानून को लागू करेगी, जिसमें शिकायत मिलने पर अनैतिक तरीके से कपड़े पहनने के आरोप में गिरफ्तारी का प्रावधान है। समाचार पत्र टाइम्स ऑफ स्वाजीलैंड के मुताबिक लेटा ने कहा, बलात्कारियों का काम आसान हो जाता है, क्योंकि आधे अधूरे वस्त्र पहनी महिलाओं के कपड़े हटाना आसान होता है। लेटा के मुताबिक कम वस्त्र पहनने वाली महिलाएं अनावश्यक रूप से दूसरों का ध्यान खींचती हैं। नवम्बर में दुष्कर्म के खिलाफ मिनी स्कर्ट में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया था।
2000 में सरकार ने एक कानून बनाया था, जिसके मुताबिक 10 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए कम से कम घुटनों तक लम्बी स्कर्ट पहनना अनिवार्य है। यह कानून व्यभिचार तथा एड्स का प्रसार रोकने के उद्देश्य से बनाया गया है। हालांकि स्तनपान या सांस्कृतिक परिधान पहनने को कानून के दायरे से बाहर रखा गया है। 
(एजेंसी) 








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें