शनिवार, 3 नवंबर 2012

सेक्स कर मजा लेने पर 100 कोड़े मारने की सजा




 सेक्स कर मजा लेने पर 100 कोड़े मारने की सजा
मालदीव: शारीरिक संबंध बनाने के मामले में मालदीव की अदालत ने एक 16 वर्षीय किशोरी को 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। उसे यह सजा 18 साल की होने पर भुगतनी पड़ेगी। इसी मामले में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को 10 साल सजा सुनाई गई है। उसे नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने का दोषी पाया गया। लड़की को भी यौन संबंध बनाने का दोषी पया गया।
मालदीव के समाचार पत्रों के अनुसार, अदालत ने कहा कि लड़की कथित तौर पर नाबालिग है, उसे यह सजा 18 की उम्र में पहुंचने पर भुगतनी होगी। अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह व्यक्ति लड़की के बुलावे पर उसके घर आया था। दोनों ने सब कुछ सहमति से किया था, लेकिन लड़की नाबालिग है इसलिए वह व्यक्ति दोषी करार दिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में जब लड़की के घरवालों ने आरोपी पर अंगुली उठाई तो उसने इनकार कर दिया। लेकिन लड़की के अपराध में शामिल होने के कबूलनामे के बाद वह फंस गया। उसे बाल यौन उत्पीड़न कानून के तहत सजा दी गई है। इसके अनुसार अगर कोई व्यक्ति किसी नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाता है तो उसे 10 से 14 साल की सजा हो सकती है। मालदीव के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2010 से अक्टूबर 2011 के बीच देश में 1,138 मामले आए। (एजेंसी)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें