पुतला फूंकने के दौरान कार्यकर्ता झुलसा
जबलपुर, 9 जनवरी 2011। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को महापौर का पुतला फूंकने के दौरान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का एक कार्यकर्ता बुरी तरह से झुलस गया।
पुलिस के मुताबिक मालवीय चौराहे पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता महापौर प्रभात साहू का कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के विरोध में उनका पुतला दहन कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता पुतले को आपस में खींच रहे थे। तभी पुतले के एक हिस्से से एक कार्यकर्ता के कपड़ों में आग लग गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें