
राहुल गांधी आ रहे है मध्यप्रदेश यात्रा पर
भोपाल 29 सितंबर, 2010। कांग्रेस महासचिव एवं युवा कांग्रेस प्रभारी राहुल गांधी अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में दो दिन की यात्रा पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वे यहां पर युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने के अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश में युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान 29 सितम्बर से प्रारंभ हो रहा है। इस अभियान के लिए करीब दो माह से तैयारियां चल रही हैं। इस बार युवक कांग्रेस ने बीस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया हैं। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी अजमत उल्ला हुसैनी करीब एक सप्ताह से लगातार अभियान की समीक्षा कर रहे हैं।
सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की मध्य प्रदेश यात्रा का कार्यक्रम अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। इसी कड़ी में श्री गांधी 4,5,6 अक्टूबर को राज्य के किसी भी हिस्से में युवाओं के सम्मेलन में शिरकत कर सकते हैं। श्री गांधी भोपाल,सिवनी, उज्जैन सहित आदि स्थानों पर अलग - अलग कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना हैं।
सूत्रों के अनुसार श्री गांधी की इच्छा सबसे पहले आदिवासी युवाओं से संवाद करने की है। इसके लिए लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी युवाओं का सम्मेलन करने का कार्यक्रम बनाया जा रहा हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें