
बुद्धिजीवी स्विर्णम मध्यप्रदेश बनाने के अनुरूप विकास की मानसिकता बनायें- प्रभात झा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने कहा कि वकीलों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज में वकील और चिकित्सक का प्रतिष्ठापूर्ण स्थान है। वे अच्छे विचारों, रचनात्मक पहल के संवाहक है। आजादी के तिरसठ वर्ष बाद भी देश में अशिक्षा, दुख दैन्य, बेरोजगारी जस की तस बनी हुई है। इसके लिये सामाजिक, आर्थिक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। बुद्धिजीवी इसमें प्रेरक की भूमिका का निर्वाह कर सकते है। दमोह में बुद्धिजीवियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रभात झा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का विचार दर्शन दिया है। आंचलिक संसाधनों का विकास कर क्षेत्रीय विकास का सन्तुलन दूर करने में वह सहायक बनता है। मुख्यमन्त्री शिवराजसिंह चौहान ने स्विर्णम मध्यप्रदेश बनाने की मुहिम आरम्भ की है। इसके लिये हमें प्रदेश में विकास की मानसिकता का विकास करना है। यह काम बुद्धिजीवियों के सहयोग से ही प्रभावी ढंग से सफल किया जा सकता है।
प्रभात झा ने बुद्धिजीवियों से आग्रह किया कि वे पार्टी संगठन के विस्तार में योगदान करें। राज्य सरकार और भाजपा संगठन को नये विचार दें और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार दर्शन और भाजपा के राष्ट्रवादी चिन्तन से रूबरू हो। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवियों के सुझावों और विचारों का स्वागत किया जायेगा, क्योंकि समग्रता और वैचारिक परिपक्वता के लिये विचारों का आदान, प्रदान आवश्यक है। इस अवसर पर जिले के बुद्धिजीवी, चिकित्सक, वकील, इंजीनियर, साहित्यकारों ने भी बैठक में भाग लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें