मंगलवार, 5 मार्च 2013

मिल परिसर के कुएं में गिरने से एक मज़दूर की मौत

भोपाल 4 मार्च 2013। मध्य प्रदेश के हरदा में नर्मदा जीनिंग मिल परिसर स्थित कुएं में गिरने से एक मज़दूर की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। खासी मशक्कत के बाद कुएं से मज़दूर का शव बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ कर शव को पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक मजदूरी का काम कर घर का गुजारा करने वाले जगदीश सिंह (46) नर्मदा जीनिंग मील के पास ही रहता था। मिल में स्थित कुएं में गिरने से रविवार को उसकी मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि कल दोपहर जगदीश कुएं में उतरता हुआ दिखाई दिया। इस पर उसका हाथ पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश की गई। बाद में मदद के लिए कई लोग आए लेकिन इससे पहले वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बाद में जगदीश का शव निकालने के लिए कुछ लोग कुएं में उतरे। खासी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर जगदीश का शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें