गुरुवार, 7 मार्च 2013

अर्जुन सिंह की पुत्री ने कांग्रेस की सदस्यता ली

 
भोपाल 7 मार्च 2013। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की पुत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भईया की बहन श्रीमती वीणा सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली हैं। पिछले सप्ताह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में वीणा सिंह को कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए पत्र सौंपा था।
उल्लेखनीय है कि 2009 लोकसभा चुनाव में वीणा सिंह ने सीधी सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी इंद्रजीत पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। गुरुवार को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेस की सदस्यता ली। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें