मंगलवार, 5 मार्च 2013

मासूम बच्ची के साथ ज्यादती का प्रयास और एक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म


भोपाल 4 मार्च 2013। छोला मंदिर इलाके में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने ज्यादती का प्रयास किया। आरोपी अपने प्रयास में सफल हो पाता इससे पहले कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसकी पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व ज्यादती के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इधर, निशातपुरा इलाके मे एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर कैंची छोला निवासी महिला ने पुलिस को ज्यादती के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी वहीं रहने वाला 20 वर्षीय बंटी उर्फ दिलीप पिता रामचरण है। बंटी रविवार दोपहर महिला की सात साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ बजरिया इलाके में लेकर आया। यहां युवक झाडिय़ों में बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था, तभी पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे देख लिया।
लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इधर, निशातपुरा इलाके में आराधना नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से गायब हो गई थी। रविवार को किशोरी के वापस आने पर उसने पुलिस को बताया कि उसे वहीं रहने वाला धर्मेंद्र रावत शादी करने का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया था। इस दौरान धर्मेंद्र ने किशोरी के साथ ज्यादती भी की। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें