सोमवार, 11 मार्च 2013

श्रम कल्याण मंडल का पुनर्गठन


भोपाल 11 मार्च 2013। राज्य शासन के श्रम विभाग ने मप्र श्रम कल्याण मंडल का पुनर्गठन किया है। भगवानदास गोंडाने को मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि मंडल के कल्याण आयुक्त को सचिव। नियोजकों के प्रतिनिधि के रुप में भेल भोपाल के ईडी, अनन्त स्पिनिंग मिल मंडीदीप के कार्यकारी निदेशक सविन्दर पाल, हिंडाल्को स्टेट इंदौर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतन सोमानी, इप्का लेबोरेट्रीज इंदौर के प्रबंधक प्रशासनिक आलोक दवे एवं लघु उद्योग भारती उज्जैन के उल्लास वैद्य सदस्य बनाये गये हैं। श्रमिकों के प्रतिनिधि के रुप में भारतीय मजदूर संघ नागदा के महामंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, भारतीय मजदूर संघ जबलपुर के अध्यक्ष विष्णुकांत ठाकुर, मप्र इंटक भोपाल के अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी,  सीटू जबलपुर के राष्ट्रीय सहायक महामंत्री एटी पद्मनाभन, सतना की श्रीमती अनुसूईया मिश्रा तथा एटक बैतूल के प्रांतीय अध्यक्ष कृष्णा मोदी सदस्य बनाये गये हैं। स्वतंत्र सदस्य के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष सिंगरौली श्रीमती राधा सिंह, इंदौर के श्याम सुंदर यादव, भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार रामभुवन सिंह कुशवाह, मप्र बिजली कर्मचारी महासंघ भोपाल के महामंत्री हेमंत तिवारी, श्रम विभाग के प्रमुख सचिव, श्रमायुक्त इंदौर तथा संचालक कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें इंदौर, नियुक्त किये गये हैं। इस संबंध में श्रम विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
मीणा मंडी बोर्ड में सदस्य नियुक्त :
राज्य सरकार ने मप्र कृषि विपणन बोर्ड भोपाल में शिवनारायण मीणा अम्बा को कृषि उपज के विपणन के क्षेत्र में विशेषज्ञ के रुप में पदेन सदस्य नियुक्त किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें